मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा: परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही आरोप
मुजफ्फरनगर। नगर के मोहल्ला लद्धावाला निवासी शमीम मलिक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना के बाद परिजनों ने घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी जिला अस्पताल पहुंच गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
इलाज में लापरवाही का आरोप,परिजनों के अनुसार, लद्धावाला निवासी शमीम मलिक को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज की स्थिति पर समय रहते ध्यान नहीं दिया और इलाज में भारी लापरवाही बरती, जिसके कारण शमीम की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।
अस्पताल परिसर में उमड़ी भीड़, परिजनों में भारी रोष
शमीम मलिक की मौत की खबर मिलते ही लद्धावाला मोहल्ले से भारी संख्या में लोग और परिजन जिला अस्पताल में एकत्र हो गए। आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल प्रशासन और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

