दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गोहडा गांव के पास मंगलवार शाम एक हादसे में बाइक के अनियंत्रित होने से दो युवकों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रकेंद्र (22) पुत्र जगदीश निवासी नगवा, अपने मौसेरे भाई संजय (20) पुत्र स्व. बीफन निवासी गोहडा के साथ मंगलवार शाम करीब 5 बजे गोहडा से लगभग एक किलोमीटर दूर पागन नदी की तरफ गए थे। इसी दौरान गोहडा क्षेत्र में ही अचानक वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े।
इस हादसे में रकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके मौसेरे भाई संजय को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ. ऐमन अंसारी और डॉ मनोहर सिंह के संयुक्त रूप से चले प्राथमिक उपचार के बाद रकेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, संजय का इलाज जारी है।

