मुजफ्फरनगर भोपा रोड पर तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड पर पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार कार का कहर। तेज गति से दौड़ रही, कार ने पहले एक रेहडे को टक्कर मारकर तोड़ा, इसके बाद ई रिक्शा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और बाद में एक बाइक को रौंदते हुए रुक गई। कार सवार घायल हुआ जिसे अस्पताल ले जाया गया। कार चालक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने कट से गाड़ी मोड़कर निकलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह दूसरी साइड में बाइक को टक्कर मारकर बाइक फंसने से रुक गया।
