अलापुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
व्रेजा कार, अवैध तमंचा, कारतूस, देशी शराब, पांच भरी व छह खाली जरीकेन और तेल निकालने के उपकरण बरामद।

अलापुर/बदायूं — थाना अलापुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा , एक कारतूस, एक व्रेजा कार, पांच जरीकेन में ढाई सौ लीटर तेल, और छह खाली थीं, एक इन्वर्टर, एक स्टेपलाइजर, इसके अलावा तेल निकालने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
प्रेस बार्ता में पुलिस के मुताबिक बीती रात थाना अलापुर पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चौरेड़ा-शिकरापुर मोड़ से बिरासतनगर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम पहुंची। यहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से ट्रांसफार्मर का तेल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदराम पुत्र सूरजपाल निवासी भटौली, थाना दातागंज, सचिन पुत्र गुंजेंद्र पाल निवासी सराय पिपरिया, थाना मुजरिया, धर्मपाल पुत्र रामसहाय निवासी चंदवारा, थाना दातागंज, धर्मपाल उर्फ गुड्डू पुत्र रामलड़ैते लाल निवासी भटौली, थाना दातागंज, अजयवीर सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी कटकासमन, थाना भमौरा, जिला बरेली और सूरज उर्फ सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्रपाल निवासी झुगासा, थाना दातागंज के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर संगठित गिरोह बनाकर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
