सीबीएन-बेलसर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, युवक और बच्ची की मौत
**तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, मृतकों की पहचान कराने में जुटी पुलिस…..
परसपुर गोण्डा।। परसपुर थाना क्षेत्र के सीबीएन-बेलसर मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार करीब 30 वर्षीय युवक और 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा डेहरास गांव के सरदार पुरवा मोड़ के पास शाम करीब चार बजे हुआ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक और बच्ची की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
