हरदोई। UPSSSC PET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने राजकीय इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्यूटी व्यवस्था तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से साफ है कि PET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है
ITN NATIONAL NEWS संवाददाता: शिवम शुक्ला, हरदोई
