*सपा नेता के गेंगस्टर पुत्र की अबैध काली कमाई बाली संपत्ति हुई कुर्क*
*इरादातनगर*- सैया क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के बाद पनोता के निवासी सपा नेता के पुत्र पर गैंगेस्टर की कार्यवाही के बाद उप जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन अवैध काली कमाई से जुटाई संपत्ति कुर्क की कार्यवाही पुलिस ने की है सम्पत्ति कुर्क से एक दिन पूर्व नोटिस चस्पा कर ढोल नगाड़ों से आवाज लगाई गई घर मे मोजूद सामान को बरामद कर पुलिस ने लाखों रुपये के मकान को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है ।

मामला थाना इरादातनगर के गाव पनोता के शीलन्द्र पुत्र राधेश्याम का है पूर्व में शीलन्द्र ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया अपराध करने का नशा कुछ ऐसा चढ़ा की एक के बाद मुकद्दमे दर्ज हुए पुलिस ने गेंगस्टर की कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया रिपोर्ट बना कर प्रशासनिक अधिकारियो को भेज दी गयी उसके बाद उपजिलाधिकारी की स्तुस्ति के बाद तहसीलदार व सीओ खेरागढ़ महेश कुमार के नेतृत्व में थाना इंचार्ज सैया जोगेंद्र पाल व इरादातनगर इंचार्ज प्रेम पाल के द्वारा पूरे मकान की वीडियो ग्राफी करा कर घर मे मोजूद समान को पुलिस ने बरामद कर लिया और लाखों रुपये की कीमत के मकान को पुलिस सील कर कुर्क की कार्यवाही कर वैधानिक चेतावनी को चस्पा कर दिया गया है
वहीं सीओ खैरागढ़ महेश कुमार के द्वारा बताया गया कि सुरेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी पनौता के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज थी जिसके चलते पूर्व में गैंगस्टर कार्रवाई के बाद वीडियो ग्राफी करवा कर मकान कुर्क की कार्यवाही की गई है जिससे अपराधियों में भय पैदा हो
वही कार्यवाही के दौरान तहसीलदार खेरागढ़ सैया एसएचओ योगेंद्र पाल इरादातनगर एसएचओ प्रेम सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक सर्वेश कुमार निरीक्षक कौशलेंद्र गजेंद्र ललित व महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिसकर्मी ग्राम प्रधान प्रमोदा व लेखपाल महेश कुमार यादव मौजूद रहे हैं
आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट