बारिपदा, 1 नवंबर 2026: ओडिशा जनता कांग्रेस (OJC) की ओर से रविवार को मयूरभंज जिले के बारिपदा नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 में एक सामान्य बैठक आयोजित की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद मोकीम के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ओडिशा जनता कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंशुमान दास ने की, जबकि युवा नेता मानस रंजन कबात के नेतृत्व में बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।
बैठक में वार्ड के विभिन्न जनसमस्याओं और आम लोगों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार और नगरपालिका द्वारा आम जनता से विभिन्न प्रकार के कर वसूले जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को उनके अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
बैठक में सड़क, पेयजल, वार्ड की प्रत्येक गली में बिजली व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही इन समस्याओं को आगामी दिनों में सरकार और नगरपालिका प्रशासन के समक्ष रखने तथा उनके समाधान के लिए जनआंदोलन करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्डवासियों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर ओडिशा जनता कांग्रेस आने वाले दिनों में आवाज बुलंद करेगी तथा जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, स्टेट हेड।
