रितेश कुमार ब्यूरो चीफ बालोद छत्तीसगढ़
बालोद।
बालोद शहर में 31 अक्टूबर को जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सीनियर, मास्टर एवं दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजनांदगांव के खिलाड़ी आजम खान ने ‘मिस्टर छत्तीसगढ़ चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब अपने नाम किया।
23 जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
चैंपियनशिप में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, धमतरी, जगदलपुर, बालोद, दल्लीराजहरा, नगरी और महासमुंद सहित प्रदेश के लगभग 23 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 150 बॉडीबिल्डरों के साथ 50 कोच, मैनेजर, रेफरी एवं अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
प्रतियोगिता को 10 अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश सोनी, तोमन साहू, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष आर.पी. यादव, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति देशमुख, रंजन कुमार झा, रामधनी यादव, दिनेश तापड़िया, इमरान खान सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजन में विभिन्न संस्थाओं का रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन, जिला बॉडीबिल्डिंग संघ बालोद, फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद और आरोग्यम क्रॉसफिट बालोद का विशेष योगदान रहा।
आयोजन में जितेंद्र कुमार पटेल, संतोष कुमार वासनिक, योगेश कुमार सोनकर, रितेश कुमार, कन्हैया शर्मा, टिकेश्वर कुमार देशमुख, शेखर ठाकुर, दीपांशु साहू, मयंक देशमुख, सुमित कुमार, सुषमा ढीमर, डोमेश्वरी ठाकुर, हेमशिखा, पुष्प ठाकुर, नारायणी यादव, आरोग्यम क्रॉसफिट के संचालक चंदन साहू और फिटनेस वर्ल्ड जिम के कोच नरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला बॉडीबिल्डिंग संघ बालोद ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर, रेफरी, अधिकारियों और आयोजन में सहयोग देने वाले नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
