उन्होंने बताया कि पराली और गोबर से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही बाबा पृथ्वीनाथ, मां बाराही और स्वामीनारायण छपिया जैसे धार्मिक स्थलों का भी विकास कराया जा रहा है।
लाभार्थियों को सौंपे चेक और आवास की चाबी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत रामप्रताप को पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का प्रतीकात्मक कार्ड दिया। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संगीता को 85 हजार रुपये का डेमो चेक प्रदान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी घनश्याम को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रेनू वर्मा को 12.73 करोड़ रुपये का डेमो चेक दिया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रेम नारायण पांडे, विधायक अजय सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विधायक बावन सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, विधायक प्रभात वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह, मंजू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सहित गोंडा के सभी जनपद निधि मौजूद रहे.
रिपोर्ट श्रीनाथ रस्तोगी जिला सवाददता गोण्डा
आई टी एन नैशनल
