खबर कानपुर
कानपुर।
शहरवासियों के लिए शॉपिंग का एक नया और आधुनिक ठिकाना तैयार हो गया है। लाटूश रोड स्थित जे.के. कम्पाउंड, जहाज वाली बिल्डिंग के पास *’हमराज बिजनेस सेंटर’ (फैशन लाइफस्टाइल | वैल्यू शोरूम)* के तहत ‘हमराज रिटेल्स जी सेंट्रल’ का भव्य उद्घाटन रविवार, 1 नवंबर को संपन्न हुआ।
कानपुर में पहली बार प्रस्तुत इस अनूठे कॉन्सेप्ट के तहत ग्राहकों को सीधे थोक (होलसेल) की दरों पर रिटेल खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
शोरूम की प्रमुख विशेषताएं:
1. दाम थोक के, स्टाइल ठोक के:* मात्र ₹94/- की शुरुआती कीमत से बेहतरीन फैशन रेंज उपलब्ध।
2. 4 मंजिला भव्य शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए विस्तृत कलेक्शन।
3. ग्राहकों के लिए वैली पार्किंग की विशेष व्यवस्था।
4.सातों दिन शॉपिंग की सुविधा।
उद्घाटन समारोह में सांसद, विधायक, प्रमुख व्यापारी नेताओं सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान नजम हमराज, विजय गुप्ता ‘गोरे’, वत्सल ओमर, वैभव ओमर एवं नीता गोरे ने आए हुए सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
लाटूश रोड की शान बना यह 4 मंजिला जगमगाता टावर शहर के फैशन लवर्स के लिए खरीदारी का सबसे पसंदीदा केंद्र बनने जा रहा है।
जिला Crime Bureau – दीपक तिवारी, कानपुर नगर
