आज सी.एस.एन. पीजी कॉलेज, हरदोई में आयोजित भव्य रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। इस रोजगार मेले के माध्यम से जनपद के हजारों युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हुए।
यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। हरदोई के युवा अब रोजगार के नए अवसरों के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
चयनित होने वाले सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।
ITN NATIONAL NEWS | SHIVAM SHUKLA
