Image ai generated
राजस्थान
दीपावली पर वायु प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राजस्थान के एनसीआर क्षेत्र में पटाखों के निर्माण, बिक्री एवं उपयोग को लेकर, दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा एवं कोटपूतली-बहरोड़ में केवल, CSIR-NEERI प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति होगी। 7 एवं 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा रात 8 से 10 बजे तक ही, ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं शिक्षण संस्थानों के 300 मीटर के दायरे में, पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।
स्रोत- राजस्थान सरकार
राजस्थान सरकार और चैनल की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 आप सभी को।
ध्यान रखें अपना और अपनों का।
जयपुर सिटी
ब्यूरो चीफ
स्वपनदीप जोशी

