बारीपदा, 6 नवंबर: पालबनी स्थित श्री जगन्नाथ कला एकेडमी का प्रथम वार्षिकोत्सव गुरुवार को स्थानीय शहीद स्मृति भवन परिसर में हर्षोल्लास एवं भव्य समारोह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत 1 नवंबर को स्थानीय बीजू पटनायक पार्क में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। एकेडमी की अध्यक्ष शुभस्मिता भारती होता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्टी सुभाष चंद्र राउत, राकेश कुमार बेहरा सहित एकेडमी के सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
समारोह के विभिन्न चरणों में अतिथि के रूप में भंजसेना के संस्थापक कलिंग केसरी जेना, फिल्म निर्माता संजीव द्विवेदी, शुभेंदु साहू, डिवाइन इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक इंजीनियर बिप्लब भंजन बुगुदेई, वार्ड नंबर 25 के पार्षद देवाशीष पात्र, कलाकार तापस पाढ़ी, चित्रकार जितेंद्र हेम्ब्रम, अंतरराष्ट्रीय यूट्यूबर लव हांसदा तथा रेत कलाकार सुदर्शन महांता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिला स्तरीय चित्रकला, मॉडर्न डांस एवं सेमी-क्लासिकल डांस प्रतियोगिताओं के साथ-साथ एकेडमी की ओर से आयोजित चित्रकला, क्राफ्ट, सुलेख एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा बारीपदा के विभिन्न चित्रकला संस्थानों एवं उनके अध्यक्षों, मॉडर्न एवं शास्त्रीय नृत्य संस्थानों के संस्थापकों, कला संगठनों तथा स्थानीय यूट्यूबरों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन हरेंद्र महांता एवं खुशी कुमार ने किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।
