थांवला।
जिला जालोर के आहोर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत थांवला में आज ग्राम सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह जैतावत, उपसरपंच प्रतिनिधि कैलाश मेघवाल, विकास अधिकारी, वार्ड पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम सभा के दौरान पंचायत स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित जानकारी साझा की गई। पंचायत में कर्मचारियों से संपर्क एवं आवश्यक सूचना प्राप्त करने के लिए कंप्लेंट नंबर/संपर्क व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से ग्रामीण फोन कर जानकारी ले सकेंगे तथा अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों का माला, पुष्प एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंचायत के विकास कार्यों, ग्रामीण सुविधाओं एवं आमजन की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर सुविधाओं को बेहतर बनाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए ऐसी व्यवस्थाओं को उपयोगी बताया।
रिपोर्ट—जबरसिंह राजपुरोहित, थांवला
