अब सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की महिला अधिवक्ताओं की परेशानी होगी दूर
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने शनिवार की शाम महिला कामन हाल का शिलान्यास विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। निर्माण होने पर अब सोनभद्र बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं की परेशानी दूर हो जाएगी।
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं की परेशानी को देखते हुए कामन हाल बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास होने के बाद से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, ताकि महिला अधिवक्ताओं को यथाशीघ्र सुविधा मिल सके। इसकी मौके पर मौजूद सभी लोगों ने सराहना की है।
इस मौके पर महामंत्री योगेश कुमार दुबे, गीता गौर, आनंद मिश्रा, पवन मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंघल, अखिलेश पांडे, राजीव सिंह गौतम, विजय प्रकाश पांडे, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, धीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
