दमोह (म.प्र.):
दीपावली पर्व के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा दमोह जिले के मीडियाकर्मियों के लिए एक विशेष सहभोज एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
हॉटल दमयंती में हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम शुक्रवार, दिनांक 06 नवंबर 2026 को दोपहर 1.15 बजे से हॉटल दमयंती में रखा गया था। इस मिलन समारोह में जिले के सभी सम्मानित ब्यूरोचीफ और जिला प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इसी कड़ी में हमारे रिपोर्टर राज पाठक और वरिष्ठ पत्रकार श्री बृजेश कुमार पाठक को भी इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
जिला प्रशासन और मीडिया बंधुओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दीपावली की खुशियां साझा करना और आपसी संवाद को और अधिक मजबूत बनाना था।
इस कार्यक्रम में श्री वाई.ए. कुरैशी, जनसंपर्क अधिकारी, दमोह (म.प्र.) की मौजूदगी रही, जिसमें सभी मीडियाजनों से सहपरिवार/समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया था।
