आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा शहर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सराफा बाजार पहुंचकर विभिन्न सराफा दुकानों का निरीक्षण कर दुकान में लगे सीसीटीवी रूम का निरीक्षण भी किया तथा व्यापारियों से सीधे संवाद कर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
*निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश* :
*सुरक्षा व्यवस्था* : सराफा दुकानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने एवं दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए।
*सीसीटीवी निगरानी*: दुकानों के प्रवेश एवं निकास द्वार तथा आसपास के क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई।
*संदिग्ध गतिविधियों पर नजर*: बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
*भीड़ प्रबंधन*: धनतेरस एवं दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दुकानदारों से यातायात एवं आवागमन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया।
*व्यापारियों से संवाद*: व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा आवश्यकतानुसार पुलिस सहयोग का आश्वासन दिया गया।
*आमजन से अपील*: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि दीपावली एवं धनतेरस का पर्व आपसी सौहार्द, उत्साह एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है।
बुरहानपुर पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक सुरक्षित वातावरण में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मना सके।
