एसएसपी इटावा ने अभिभावकों से अपने अपने पाल्यों पर नजर रखने कीअपील की
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन कुमार इंडियन टीवी न्यूज़।*
इटावा । चकननगर थाना क्षेत्र के रम्मपुरा गांव निवासी कक्षा 10 के एक छात्र के द्वारा दोस्तों संग मौज मस्ती करने के लिये अपने ही अपरहण की झूठी अफवाह फैलाने का मामला सामने आने के बाद
एसएसपी इटावा जय प्रकाश सिंह ने जनपद के समस्त अभिभावकों से अपने अपने पाल्यों पर विशेष नजर रखने की अपील की है। इससे पूर्व भी जसवंतनगर थाना क्षेत्र और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इस तरह के झूठे मामले पुलिस के सामने आ चुके है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुये कहा कि,आजकल सोशल मीडिया मासूम बच्चो के दिमाग पर बहुत बुरा असर डाल रही है। बच्चे नादानी में गलत कदम भी उठा रहे है एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि,अभिभावकों को चाहिए कि वो अपने अपने पाल्यों की हर एक गतिविधि पर पैनी नज़र रखे कि, आपके बच्चे मोबाइल में क्या देख रहे है उनके दोस्त कौन कौन है व उनके बीच क्या बातें हो रही है वे रोज कहाँ कहाँ जाते है।