श्रावण माह के दूसरे सोमवार पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचे हजारों श्रद्धालु,पूजन अर्चन कर लिए दर्शन लाभ
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर

मंदसौर।श्रावण माह में भगवान शिव की भक्ति और आराधना का अपना अलग ही महत्व होता है।जिसमे भक्त भगवान शिव की श्रद्धा के साथ पूरे माह पूजन अर्चन,व्रत उपवास आदि रखते है और शिव मंदिर में जाकर दर्शन लाभ लेते है और अपनी मनोकामना पूरी हो ऐसा आशीर्वाद लेते है। वहीं मंदिर परिसर में मनोकामना अभिषेक भी निरंतर जारी है जहा श्रधालु मनोकामना अभिषेक कर रहे है श्रावण माह के दूसरे सोमवार को अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव के मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालु पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन लाभ लेने के लिए आना शुरू हो गए जो सुबह आरती के बाद से लेकर रात्रि शयन तक लगातार चलता रहा जिसमे दूर दूर से शिव भक्त आपने अपने हिसाब से अपने वाहनों, पैदल,अन्य संसाधनों से पशुपतिनाथ के दरबार में तो कई कावड़ यात्रा लेकर पशुपतिनाथ के दरबार में दर्शन लाभ लेने पहुंचे,मंदिर परिसर में भी दर्शनार्थियों की लंबी लंबी कतारें देखी गई इस बार पशुपतिनाथ मंदिर में शिव भक्तो को सहस्त्रेश्वर महादेव मंदिर भी अपनी और आकर्षित कर रहा था
क्युकी सहस्त्रेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण के साथ साथ कुछ ही महीनों पहले इसकी प्राण प्रतिष्ठा हुई और आम दर्शनार्थि भी इसके दर्शन लाभ लिए।
पुलिस और प्रशासन के द्वारा दर्शनार्थियों के लिए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है जिसमे पूरे मंदिर परिसर पर 51 सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी तरह की कोई घटना ना घटित हो,वहीं पुलिस के 100 जवान विशेष सुरक्षा में लगे है जो वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार निगरानी और सुरक्षा कार्य कर रहे है साथ ही मंदिर से लगी शिवना नदी में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है एनडीआरएफ के जवान बराबर अपनी नजर बनाए रखे हुए है।