डॉ. चौधरी गांधी सेवा रत्न सम्मान- 2022 से सम्मानित
इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूमैनिटी हेल्थ साइंस एंड पीस के द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड- 2020 से भी सम्मानित ।
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर

भोपाल ! मध्य प्रदेश की राजधानी में देश के उत्कृष्ट एवं विभिन्न प्रकार से देश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को वेक पीपुल काउंसिल के द्वारा होटल आर के रीजेंसी में एक भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । इसी कड़ी में मंदसौर जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. लोकेंद्र चौधरी को गांधी सेवा रत्न सम्मान- 2022 तथा इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड- 2020 से सम्मानित किया गया । बता दें कि इससे पहले भी डॉ. चौधरी को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । यह सम्मान उनके द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है । डॉ. चौधरी के नाम अभी तक 100 से भी ज्यादा पुरस्कार व सम्मान शामिल है ,साथ ही वे अब तक आठ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं वेक काउंसिल के संस्थापक एवं संस्थापिका डॉ विजय जी बजाज डॉ ज्योति विजय बजाज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव होंगे साथ ही धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सामाजिक फिल्म निर्माता सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडे ,जसवीर सिंह अध्यक्ष इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी अमेरिका, ललित अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू महासभा, रामेश्वर शर्मा हुजूर विधायक भोपाल, भगवानदास सबनानी प्रांतीय महामंत्री भाजपा मध्यप्रदेश, नुसरत मेहंदी निदेशक उर्दू अकादमी भारत सरकार ,डॉ बीएन तिवारी अध्यक्ष फेडरेशन वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई, गजानंद राजपूत फाउंडिंग मास्टर ऑफ मार्शल आर्ट, राजकुमार तिवारी डिप्टी डायरेक्टर वाटर स्पोर्ट्स मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, डॉ राजकुमार पाल नेशनल एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर अभियान , डॉ रागिनी पांडे मिसेज इंडिया 2022, पूजा निगम मिसेज इंडिया 2019, समीना अली एंकर राज्य सभा टीवी आदि गणमान्य की गरिमामई उपस्थिति रही।