*आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई प्रभातफेरी*
महराजगंज:- जिले के विकासखण्ड घुघली के ग्राम सभा बैरिया में कम्पोजिट विद्यालय बैरिया में “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैरिया में प्रभातफेरी निकाली गई।
प्रभातफेरी को प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रताप गुप्ता के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बच्चों के हाथों में” तिरंगा लिए बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली गई प्रभातफेरी सबके आकर्षण का केंद्र रहा।
इस बावत विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रताप गुप्ता ने बताया की शासन के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत”हर घर झंडा”लगाने को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय से रैली निकालकर पूरे गांव में घुमाया गया तथा लोगो से अपील किया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत”हर घर झंडा”कार्यक्रम को सफल बनायें।
जिला संवाददाता महराजगंज अरविन्द पटेल