आरती झा की रिपोर्ट
खनियाधाना। आज क्षेत्रीय विधायक के पी सिंह कक्काजू ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग मंडी प्रांगण में ली बहुत बड़ा जनसैलाब कार्यकर्ताओं का मंडी में उपस्थित हुआ। विधायक जी ने अपनी बात कार्यकर्ताओं के बीच रखी और कहा कि आप लोग मेरे परिवार हैं। आप लोगों के बीच में रहना चाहता हूं और आप लोग मुझे सर्वे करके बताएं कि प्रत्येक गांव में सभी समाज के कितने मतदाता हैं और कितने हमारे समर्थक हैं।
कौन रुष्ट हैं, कितने दूसरे दलों में चले गए, इन्हें सन्तुष्ट करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। अगले चुनाव के लिए 1 साल बचा हुआ है तो सभी तैयारियों में जुट जाए। क्षेत्र में क्या परिस्थिति हैं, उससे अवगत कराएं।
आप लोग मुझे सर्वे करके बताएं कि प्रत्येक गांव में सभी समाज के कितने मतदाता हैं और कितने हमारे समर्थक हैं, कौन रुष्ट हैं, कितने दूसरे दलों में चले गए, इन्हें सन्तुष्ट करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। अगले चुनाव के लिए 1 साल बचा हुआ है तो सभी तैयारियों में जुट जाए। क्षेत्र में क्या परिस्थिति हैं, उससे अवगत कराएं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से कहा कि निर्माणकार्यों में गुणवत्ता होनी चाहिए इसलिए कमीशनखोरी बन्द होनी चाहिए।
जनपद पंचायत और नगर परिषद में कार्य ईमानदारी से हों।सभी समाजों का सम्मान करें कार्यकर्ता
नए लोग जो जुड़ रहे हैं उनकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। अपने परिवार के बीच अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहना चाहता हूं। जनप्रतिनिधियों से कहा कि बहुत सी संख्या में लोधी समाज के लोगों ने एवं यादव समाज के लोगों ने कक्काजू के समीप कांग्रेस की सदस्यता ली और विधायक जी ने सभी लोगों की समस्याओं के लिए कहा कि मैं गायत्री मंदिर पर आप लोगों की समस्या सुनूंगा और जब तक आप लोगों की समस्या नहीं सुन लो मैं खनियाधाना से नहीं जाऊंगा इसलिए जिसको जो समस्या हो वह गायत्री मंदिर पर आकर मुझसे अपनी समस्या बता सकते हैं।