ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती ।

```

जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती ।

 

 

 

जिला सिवनी के छपारा तहसील में एकात्म मानववाद के प्रणेता महान चिंतक व प्रखर विचारक पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती आज यहां शासकीय महाविद्यालय छपारा में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम क
अंतर्गत संचालित बी एस डब्ल्यू व एम एस डब्ल्यू के छात्रों ने मनाई ।कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलन के साथ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद के श्री अनिल चौरे ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्मक मानववाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया।

 

 

 

 

 

इसके पश्चात परामर्शदाता रेखा नामदेव , मुकेश सोनी , सुरेंद्र रजक द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। नगर परिषद छपरा की पार्षद व एम एस डब्ल्यू की स्टूडेंट श्रीमती शिवनित सिंह ने अपने अतिथीय संबोधन में कहा इस कोर्ष को करने के बाद में मेरे आत्मविश्वास में आशातीत व्रद्धि हुई है एवं आज मैं अपने वार्ड का नेतृत्व कर रही हूं इसी प्रकार छात्र आशीष राजपूत एवं श्याम लाल भलावी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नेतृत्व क्षमता हासिल करने के गुण बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *