गोरखपुर जिला के जिलाधिकारी व एसएसपी ने अपने परिसर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई।
इंडियन टीवी न्यूज़ सूरज दीप तिवारी मंडल चीफ ब्यूरो गोरखपुर।
गोरखपुर जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश कलेक्ट्रेट परिसर में अपने सभी कर्मचारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को साझा किए।
पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का अपने मातहतों को शपथ दिलाया इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज योगेंद्र सिंह आर आई सहित निरीक्षक उप निरीक्षक आरक्षी एवं पुलिस लाइन के सभी कर्मचारी मौके से उपस्थित रहे।