। उन्नाव: भ्रष्टाचार की पोल खोलती तस्वीरे।
।रिपोर्ट -राहुल कुमार जिला ब्यूरो उन्नाव।
उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
आप को बता दें कि उन्नाव जिले में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उन्नाव ब़ड़ा चौराहा रोड जो की लखनऊ को जाती है धंस गई है। जिसमें किसी भी तरह का जान माल का खतरा नहीं हुआ है।
वहीं चंद कदम दूर पर नगर पालिका परिषद उन्नाव है।
लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जब इंडियन टीवी न्यूज नेटवर्क ने मौके पर जा कर आसपास लोगों से पूछा तो कुछ लोगों के आंखों में आसूं आ गए ओर बोले आखिर कब तक लोगों की जान से खेलते रहेंगे जिम्मेदार अधिकारी।
ओर कहा जहां से आम जनता के लिए रोड यह सड़क बनाई जाती है वहीं पर सड़क क्यों धंस जाती है।
ओर कहा ऐसे अफसरो ओर अधिकारियों के ऊपर भारत सरकार को एक्शन लेना चाहिए।
ओर कहा जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें भारत सरकार ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटनाएं घटित न हो।
इंडियन टीवी न्यूज नेटवर्क उन्नाव