Indian TV news
आदर्श नगर से हटाई गई अनाधिकृत सब्जी मंडी,
शुक्लागंज के आदर्श नगर में अवैध रूप से सब्जी मंडी काफी समय से लग रहे थे जिससे राहगीरों को आवागमन काफी परेशानी होती थी सब्जी मंडी से हो रही परेशानी को लेकर मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका गंगा घाट के अधिशासी अधिकारी से शिकायत की थी जिस पर ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा ने कड़ा रुख करते हुए आदर्श नगर से अनाधिकृत सब्जी मंडी को हटाने के लिए निर्देश दिए थे जो कि दिनांक 16/10/2022 दिन रविवार को सब्जी मंडी पुरानी जगह रेलवे पुल के नीचे लगाई गई तथा खरीददारों की मंडी में काफी भीड़ दिखी मंडी के दुकानदारों का कहना है कि अब यह अस्थाई मिलने में हम लोगों को काफी सुविधा है और हम लोग यहीं पर अपनी-अपनी दुकानें लगाएंगे क्योंकि गंगाघाट नगर पालिका के ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा जी ने कहा था कि अगर आप लोग सब्जी मंडी नहीं हटाएंगे तो मुझे मजबूरी में सभी दुकानदारों का सामान जप्त करना पड़ेगा जिससे डर से दुकानदारों ने रेलवे पुल के नीचे अपनी-अपनी दुकानें लगाई
इंडियन टीवी न्यूज़ बबलू सविता डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शुक्लागंज उन्नाव