श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई
रिपोर्टर भरत कुमार गर्ग सिणधरी
पायला कलां – श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल पायला कलां के मंडल महामंत्री मंगल नेहरा ने बताया कि मंडल कार्यसमिति बैठक विधानसभा विस्तारक रिडमलराम डांगी व मंडल प्रभारी झूमेरलाल सार्जेंट के मुख्य आतिथ्य,मंडल अध्यक्ष पुखराज सोनी की अध्यक्षता में आयोजित जिसमें विस्तारक डांगी ने कहा कि संगठन को धरातलीय मजबूती के लिए पन्ना प्रमुख,बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी सक्रिय भूमिका निभायें। मंडल प्रभारी झूमेरलाल सार्जेंट ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत को आत्मसात कर संगठन को मजबूत करें। बैठक में मंडल अध्यक्ष पुखराज सोनी,प्रभुराम क्लबी, गजाराम प्रजापत, मेघाराम घांची, जिला परिषद सदस्य देवाराम चौधरी, दिनेश मूंढ, पार्वती मूंढ, भंवरलाल प्रजापत, पन्नाराम लेघा, जुगताराम प्रजापत सवाई सिंह,मदनसिंह, सांग सिंह,सरदाराम मेघवाल, अन्नाराम,मेहराराम, जोगाराम सुथार, खरताराम गोदारा, बंशीलाल संरपच, तेजाराम खत्री, ताजाराम गोलिया,खुशालाराम दर्जी,गजसिंह,तरूण दर्जी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू माली भाटाला ने किया।