ताजा खबर

कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह

```html id="cyap7e" ```

संवाददाता ओम प्रकाश शर्मा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर शिमला ग्रामीण के विधायक श्री विक्रमादित्य सिंह जी पूरी तरह से आश्वस्त हैं। युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 40 से 45 विधायक कांग्रेस के चुनकर आने वाले हैं तथा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने जा रही है। उनका कहना है कि राजनीतिक पंडितों राजनीतिक विश्लेषकों वह हिमाचल प्रदेश वह बाहर के पत्रकारों द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह बात सिद्ध हो चुकी है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की एक पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। राजनीतिक पंडित वह विश्लेषकों का मानना है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में वीरभद्र विकास मॉडल एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला है। विधायक विक्रमादित्य जी का मानना है कि 8 दिसंबर को चुनाव कि मतगणना के उपरांत बहुमत वाली कांग्रेस सरकार बनने पर वीरभद्र विकास मॉडल पर ही कार्य किया जाएगा। शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केवल राज वर्मा, ग्राम पंचायत धरोगडा के उप प्रधान दलीप बर्मा,लेख राज शर्मा व युवा कांग्रेस शिमला ग्रामीण शोसल मीडिया प्रभारी पवन भंडारी के अनुसार शिमला ग्रामीण के युवा एवम तेज तरार विधायक श्री विक्रमादित्य सिंह जी दूसरी दफा शिमला ग्रामीण से प्रचंड जीत दर्ज करने वाले है तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मंत्रिमंडल में उनकी ताजपोशी की भी पूरी पूरी संभावना है। बता दे कि वर्तमान कांग्रेस सत्ता का केंद्र बिंदु होली लॉज के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करते हुए श्रीमती प्रतिभा सिंह ने जिस राजनीतिक दक्षता का परिचय दिया है उसी का प्रतिफल है कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वापस सत्ता में आने में कामयाब नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *