ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

गंगा का रेती बना जुआरियों का अड्डा

```

बबलू सविता डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शुक्लागंज

शुक्लागंज गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के गंगा रेती में इन दिनों लाखों रुपए का जुआ खेला जा रहा है। लेकिन गंगा घाट कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। इसका यही कारण है कि नगर में जगह-जगह गाड़ियों ने अपना कब्जा जमा रखा है। और नगर में रोजाना ही लाखों रुपए का जुआ खेलते हैं। हालांकि गंगा घाट की रेती में रोजाना खेले जा रहे जुए में। नई पीढ़ी के युवा बर्बाद हो रहे हैं। और महिलाओं द्वारा भी जुआ खेला जाता है लेकिन गंगा घाट कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। जिसकी वजह से नगर में चोरी डकैती जैसी अपराधिक घटनाएं नगर में बढ़ती जा रहे हैं। क्योंकि पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने से इनके हौसले और भी बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *