ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डार्क कॉम्प्लेक्शन पर बदले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सुर, बोले- आजकल मैं डिमांड में हूं…

Nawazuddin Siddiqui
```

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास जगह बनाई हैं। वह हर फिल्म अपने किरदार को इनती शिद्दत से निभाते है कि लोग भी हैरान रह जाते है। नवाजुद्दीन हर फिल्म में अपनी मौजूदगी को दर्ज करा ही लेते है चाहे फिर बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ ही क्यों ना स्क्रीन शेयर कर रहे हों। उनका हर किरदार लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अभिनय के साथ-साथ बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं। वह किसी भी मसले पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं और यही वजह है कि एक्टर की फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। नवाज हमेशा ही फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव को लेकर खुलकर बोलते है। वहीं इस बार उन्होंने रंगभेद को लेकर अपनी राय रखी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने रंग को लेकर बड़ा बयान दिया। इस दौरान वह इंडस्ट्री में अच्छे दिखने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल ना होने लेकर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। वहीं इंडस्ट्री में होने वाले रंगभेद की बारे में बात करते हुए उन्होंने राजगुरु और स्मिता पाटिल की जमकर तारीफ भी की। इंटरव्यू के दौरान नवाज से सवाल पूछा गया कि क्या अब उन्होंने इंडस्ट्री में रंग को लेकर आने वाली परिशानियों से निजात पा लिया है। दरअसल, साल 2017 में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में नस्लवादी लोगों के कारण उन्हें कई बार रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा है।
वहीं नवाज ने जवाब देते हुए कहा, अगर उन्हें गोरे लोगों की जरूरत है, तो उन्हें मेरी भी जरूरत है। इस समय मैं डिमांड में हूं। काले रंग के लोगों की आज कल काफी डिमांड है। एक कैमरा जिस खूबसूरती को कैद कर सकता है, वह बहुत अलग है। यह एक ईमानदार प्रकार की सुंदरता है। अगर मैं कैमरे के सामने ईमानदार हूं, तो दर्शकों को एहसास नहीं होगा और मैं भी सुंदर दिखने लगूंगा। अपनी इस बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दो अभिनेत्रियों का जिक्र किया। नवाज ने कहा, सैराट में रिंकू राजगुरु को देखें। गोरी न होने के बावजूद फिल्म में उनकी प्रेजेंस कुछ मिनटों के बाद आपको मंत्रमुग्ध करने लगती है। फिल्म देखते हुए एक टाइम मैंने खुद कहा था, यह लड़की कितनी खूबसूरत है।’
अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैं ईमानदारी से मानता हूं कि कैमरे ने स्मिता पाटिल की खूबसूरती को किसी दूसरी इंडियन एक्ट्रेस की तरह कैद नहीं किया। मेरे हिसाब से वह कैमरे के सामने सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। मुझे लगता है कि ऑन-स्क्रीन सुंदरता असल दुनिया की सुंदरता से काफी अलग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *