फोगला आश्रम वृन्दावन में माननीय सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश कुँवर मानवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन
संवाददाता मोहित सैन, मथुरा।
मथुरा: सांविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान उत्तर प्रदेश शाखा की ओर से फोगला आश्रम वृन्दावन जनपद-मथुरा में नई शिक्षा नीति की उपयोगिता एवं समसामयिकता विषय पर दो दिवसीय विचार गोष्ठी / सेमिनार का शुभारंभ हुआ। इस गोष्ठी का उद्घाटन माननीय सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश कुँवर मानवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अवैतनिक सचिव एवं प्रमुख सचिव विधान परिषद उत्तर प्रदेश डॉ0 राजेश सिंह ने नई शिक्षा नीति की उपयोगिता एवं समसामयिकता विषय की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा को ज्ञानपरक बनाने के साथ रोजगारपरक बनाए जाने की दिशा में कार्य करते हुए नई शिक्षा नीति तैयार की गयी है। संगोष्ठी में शिक्षाविद वक्ताओं ने शिक्षानीति में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन पर चर्चा की। शिक्षाविद प्रोफेसरों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही शिक्षा नीति को लेकर सरकारे कार्य कर रही है। पूरे देश का एजुकेशन सिस्टम एक जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की नीतियों में काफी समानताएं हैं। हमे शिक्षा नीति में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षको को अपना दायित्व समझना होगा।