संवाददाता अनिल दिनेशवर
गोपालगंज- चिखली और साराडोल के बीच में चक्की खमरिया रोड पर वीर सिंह सनोडिया 50 वर्षीय राज मिस्त्री जो कि ग्राम सिल्लौर के निवासी थे। दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को अपने घर जा रहे थे, तभी शाम को 6,30 बजे मोटर साईकिल में बाघ ने झपट्टा मारकर उनका शिकार कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
आज फिर से एक और जनहानि बाघ के हमले से हुई है। विगत 4 माह के अंदर यह पांचवीं घटना है, जो इस अंचल में घटित हुई है। जिसमें लोगों को असमय ही जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। जिम्मेदारी किसकी है क्या प्रशासन ऐसे ही हाथ में हाथ रखकर बैठा रहेगा,क्या उस दिन का इंतजार है जब शेर नगरीय इलाकों में आकर और बेगुनाहों की जान लेगा ।
लगातार मांग करने के बाद भी वन विभाग एवं जिला प्रशासन इस आदमखोर बाघ को नहीं पकड़ पा रहा है, मेरी वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग है कि विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर इस आदमखोर बाघ को अति शीघ्र पकड़ा जावे तभी इसकी दहशत से क्षेत्रवासी मुक्त हो सकेंगे अन्यथा इससे आने जाने वाले लोगों में एवं इस क्षेत्र के निवासियों के अंदर दहशत बनी रहेगी।