ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शिक्षक नेता व समाजसेवी हरे कृष्ण दुबे ने पत्रकारों को किया सम्मानित

```

गोलाबाजार गोरखपुर 31 दिसम्बर । गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत गोला वार्ड क्रमांक दो बर्राह चौराहे पर शनिवार को नव बर्ष की संध्या पर गोला क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों को नववर्ष की डायरी पेन व गीता का उपदेश बुक देकर समाजसेवी व शिक्षक नेता हरे कृष्ण दुबे ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पत्रकार होता है ।दिनरात परिश्रम करके समाज के दुख सुख व पीड़ा को अपनी लेखनी से समाज के सामने रखने का कार्य करता है । इतना ही नही जब तीनो तंत्र विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका से लोग न्याय पाने के लिए हताश हो जाते है ।तब चौथे स्तम्भ का सहारा लेते है ।पत्रकार अपनी लेखनी से उसे उजागर कर न्याय दिलाने का कार्य करता है। हम सभी समाजसेवियों का यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे निष्पक्ष पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समाज मे आगे आकर सम्मान देते हुए प्रोत्साहित करने का कार्य करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रा प ए के तहसील अध्यक्ष बृजनाथ तिवारी ने कहा कि बर्तमान समय मे निष्पक्ष पत्रकारिता करना एक दुरूह कार्य हो चुका है।लेकिन हम सभी पत्रकारों को निष्पक्ष लेखनी चलाकर समाज के कुरूतियो को उजागर करना चाहिए ।क्योंकि पत्रकार समाज का आईना होता है। समाज की निगाहें पत्रकारो के पत्रकारिता पर टिकी हुई है। समाज सेवी हरेकृष्ण दुबे द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया । श्री दुबे साधु बाद के पात्र है।। बर्ष 2022 के अंतिम दिन और बर्ष 2023 के आगमन पर उपस्थित समस्त पत्रकारों को बधाई देते हुए नव बर्ष की शुभकामना दिया ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन बरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर बृजेश मिश्रा पदमाकर मिश्रा शैलेश पांडेय आकाश सिंह मनोज मिश्रा चंद्रभान यादव दीनानाथ नौशाद आलम रामनिवास राकेश दुबे सुरजदीप तिवारी आनंद कुमार मौर्य सुरेश राजभर अनुपमा दुबे रीता कुमारी चंद्रप्रकाश मौर्य शैलेन्द्र दुबे एच डी शर्मा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *