ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

SSP विपिन ताड़ा एवं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना चिलकाना पुलिस को मिली बड़ी क़ामयाबी

```

सहारनपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा के मार्गदर्शन में अपराधियों व शातिर चोरो के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में थाना चिलकाना प्रभारी सतेंद्र कुमार रॉय को पुलिस टीम को बड़ी क़ामयाबी मिली है, प्रभारी सतेंद्र रॉय ने चोरी का बड़ा खुलासा कर 03 शातिर चोरों को गिरफ़्तार किया है, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर गुडवर्क का अनावरण किया है, मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में चिलकाना थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ मुखविर की सूचना पर 03 शातिर चोरों मोहित पुत्र राजू निवासी ग्राम बरथाकायस्थ पठेड थाना चिलकाना जनपद सपुर, आसिफ पुत्र इरशाद निवासी उपरोक्त व गौरव पुत्र मांगेराम निवासी उपरोक्त को 76350/- रुपये नकद, 01 मोटर साइकिल हीरो होन्डा स्पलेन्डर प्लस, 01 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू नाजायज, 03 जोडी पाजेब सफेद धातु, 2 जोडी बिछवे सफेद धातु, 01 अंगुठी पीली धातु, 1 जोडी कान के कुण्डल पीली धातु, 01 नाक का कोका पीली धातु. 01 पैन्डल सफेद धातु, 01 चेन सफेद धातु, 01 अंगुठी सफेद धातु, 01 चैक बुक खाता सहित थाना चिलकाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना चिलकाना पर पंजीकृत किया गया। इनके विरुद्ध पूर्व मे भी थाना चिलकाना पर पंजीकृत है, अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट-नीरज धीमान साहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *