सीकर पाटन, खनिज विभाग की ओर से अवैध खनन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत बुधवार रात्रि पांच वाहनों को जब्त कर करीब 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। खनि अभियंता सतर्कता प्रमोद कुमार बलवदा ने बताया कि पाटन क्षेत्र से लगातार अवैध खनन व परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। रात्रि को चैकिंग के दौरान पाटन क्षेत्र से पत्थरों से भरे डंपरों की जांच की गई, जिनमें टीपी में दर्ज वजन से अधिक खनिज परिवहन व बिना टीपी व बिना दस्तावेजों के होने पर 5 डंपर पर कार्रवाई करते हुए 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान