बानसूर- मोठुका सरपंच हसा देवेंद्र चौधरी बने बेसहारों का सहारा
आज ग्राम पंचायत मोठुका सरपंच हसा देवेंद्र चौधरी ने गाड़ियां लोहारों की बेटी की की शादी
यह शादी फतेहपुर में निवास कर रहे तोताराम लोहार की पुत्री नीलम लोहार की थी ! जिसमें तोताराम लोहार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सरपंच हसा देवेंद्र चौधरी ने शादी में पूरा खर्चा देकर नीलम लोहार की की शादी ! नीलम लोहार की शादी नारनौल हरियाणा निवासी रंगो लोहार के साथ हुई ! शादी में मोठुका सरपंच हसा देवेंद्र चौधरी ने 21000 नगद व दूल्हा और दुल्हन के कपड़े व20 ग्राम चांदी देकर लड़की को किया विदा ! साथ में मोठुका सरपंच हसा देवेंद्र चौधरी ने दूल्हे के साथ आए सभी बारातियों का पैसे देकर किया मान -सम्मान ! इस मौके पर होशियार सिंह चौधरी .सुमेर देवी. युवा सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी. एवं लोहार समाज के अन्य लोग मौजूद रहे !
अलवर संभाग चीफ संवाददाता -कृष्ण कुमार यादव इंडियन टीवी न्यूज़ राजस्थान