रिपोर्टर आशीष दुबे
मैहर तहसील के जरियारी ग्राम में सरपंच के ऊपर शासकीय जमीन पर अपने करीबी को कब्जा करवाने का मामला सामने निकल कर रहा है, उप सरपंच सहित कई पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिल तहसीलदार मैहर और जनपद सीईओ के पास सामूहिक शिकायत पत्र सौंप सरपंच के ऊपर यह आरोप लगाया है!
मामला मैहर तहसील के ग्राम पंचायत जरियारी का है जहां पंचायत द्वारा शासकीय स्कूल में बाउंड्री का कार्य करवाया जा रहा है, लोगों का आरोप है कि सरपंच महिला होने का भरपूर फायदा उठाते हुए मनमानी ढंग से पंचायत के कार्य करवाया है, स्कूल की शासकीय आराजी में सरपंच के करीबियों ने अतिक्रमण कर रखा है जिसे बिना हटवाये ही सरपंच द्वारा बाउंड्री का कार्य स्कूल परिसर में करवाया जा रहा है, जिसे लेकर उपसरपंच सहित पंचों और ग्रामीणों ने अपना विरोध जनपद सीईओ के सामने लिखित में किया है जिस पर सीईओ द्वारा आराजी के सीमांकन तक बाउंड्री के कार्य में रोक लगा दी, लेकिन उसके बाद भी सरपंच द्वारा दबंगई से कार्य करवाया जा रहा है|