बून्दी!
66 राज्य स्तरीय विद्यालय स्पीड बॉल खेलकूद प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र- छात्रा सत्र 2022 23 का शुभारंभ का हाई सेकेंडरी बूंदी के खेल स्टेडियम मे सरस्वती मां को दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पण कर जिला प्रमुख चंद्रावती कवर द्वारा ध्वजारोहण का शुभारंभ किया गया|
11 जनवरी 2023 को 66 वी राज्य स्तरीय विद्यालय स्पीड बोर्ड प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र-छात्रा सत्र 2022 23 का शुभारंभ हाई सेकेंडरी खेल स्टेडियम में जिला प्रमुख चंद्रावती कवर ने सरस्वती मां की दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया! इस खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से जीते हुए छात्र-छात्राएं भाग लेंगे! लगभग 400 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता का हिस्सा बनने जा रहे हैं यह प्रतियोगिता 11 जनवरी से 15 जनवरी तक खेलकूद कार्यक्रम रहेगा! इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए योग्य होंगे! तथा इस कार्यक्रम के दौरान नन्ही नन्ही बालिकाओं द्वारा नृत्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया ! तथा सभी टीमों द्वारा मार्च फास्ट किया गया! इस स्पीड बॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान नगर परिषद सभापति श्रीमती मधु नुवाल,भरत शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती तेज कवर, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री उदय लाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सतेश शर्मा, लोकेश ठाकुर,कोटा से मिर्जा राजा आदि उपस्थित रहे!
संवादाता@ पुरषोत्तम बून्दी