ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

```

उन्नाव, पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्रा धिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। थाना गंगा घाट पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा मय हमराह राजेन्द्र सिंह, संजय कुमार, आदित्य यादव, रोहित यादव द्वारा। अभियुक्त रवि सिंह पुत्र देवी प्रसाद निवासी कोरथा बिरसिंहपुर थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगा घाट में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इंडियन टीवी न्यूज बबलू सविता डिस्टिक रिपोर्टर शुक्लागंज उन्नाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *