संवाददाता अशोक कुमार चौधरी
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आगमन पर विश्व युवा दिवस जोकि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है विद्यालय परिषद रिछाचांदा में विश्व युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्याम लाल भाटी एवं सहायक रोजगार लखन पाटीदार एवं वरिष्ठ समाजसेवी संस्था प्रधान अध्यापक डोडिया जी एवं विद्यालय स्टाफ गजेंद्र सिंह जी चंद्रावत अब्दुल सर यशवंत सिंह सोनगरा श्रीमती अनीता मैडम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सचिव अशोक कुमार चौधरी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे सर्वप्रथम विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात लाइव प्रोग्राम के माध्यम से सभी ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं योग किया इसके पश्चात मध्य प्रदेश गान एवं राष्ट्रगान हुआ तथा प्रधानाध्यापक आदरणीय सर द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए तथा योग के लाभ बताएं, सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं उनके जीवन के बारे में बताया और छात्रों का मार्गदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता अशोक कुमार चौधरी ने किया।