भोमिया महाराज के विशाल मेला एवं पद दंगल का हुआ आयोजन
रैणी अलवर ( अशोक कुमार मीना)
अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबेली के ईशवाना ग्राम में भौमिया बाबा की असीम कृपा से नवयुग मित्र मंडल द्वारा मकर सक्रांति के पावन पर्व पर भोमिया बाबा महाराज के स्थान पर हर साल की तरह इस साल भी विशाल मेला एवं पद दंगल का आयोजन हुआ एक दिन पहले पौष बडा महोत्सव हुआ और रात्रि में सत्संग पार्टीयों ने अपने गायन के माध्यम से भौमिया बाबा के भजन गाये शनिवार को पद दंगल व मेला का आयोजन हुआ जिसमें सभी अतिथियों का नवयुवक मित्र मंडल ईशवाना के द्वारा फूल माला व साफ़ा बांधकर स्वागत सत्कार किया गया कार्यक्रम से पहले भौमिया बाबा के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें गायक पद पार्टियां इस प्रकार से रहीं मशहूर गायक- राम सिंह मीणा डोरोली,झंडू महर शेखपुरा,डॉ. महेश चंद्र मीणा सालमपुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी इस अवसर पर मंच संचालन किया एडवोकेट शिव सहाय मीणा बूचपुरी व हेमंत दीवान बबेली के द्वारा किया गया भोमिया बाबा के मेले की शोभा बहुत अच्छी रही लक्ष्मणगढ़ पूर्व प्रधान शीला मीणा,बबेली सरपच गब्बर सिंह मीणा,आम आदमी पार्टी के महेंद्र मीणा कलेशान, राहुल मीणा अलेई, पूर्व सरपंच मोहन लाल मीणा,प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा सुनीता मीणा,आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद फौजी,सालोली सरपंच राम सिंह मीणा,मंडल सदस्य वार्ड पंच व नवयुग मित्र मंडल ईशवाना से विक्रम मीणा,कुलदीप,भगवान सहाय,शिवलाल, अमर चंद फौजी ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया,अमर सिंह,रामकेश,सुमेर,कमल सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे|