रिपोर्ट :-उपेन्द्र कुमार गौतम
रायसेन। सांची विधानसभा विधायक क्रिकेट ट्राफी आरपीएल 5 का आयोजन सोमवार 16 जनवरी 2023 से होने जा रही है । इस आयोजन के मुख्य आयोजक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी उनके पुत्र युवा नेता रोनक चौधरी सहित क्रिकेट खेल खेल प्रेमी हैं। इसकी जानकारी देते हुए क्रिकेट खिलाड़ी मुकेश शर्मा मयंक चतुर्वेदी इरफ़ान खान बबलू चौधरी भगवान दास लोहट एडवोकेट पर्व चौधरी ने बताया कि ₹70000 नगद पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की जाएगी ।उप विजेता टीम को 40 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।वही क्रिकेट टीमों के लिए इंट्री फीस ₹15 हजार रुपये निर्धारित की गई है। मेन ऑफ द सीरीज 10 हजार से रखी गई है।विधायक कप क्रिकेट ट्राफी का शुभारंभ करने प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, युवा बीजेपी नेता रौनक चौधरी, जिपं अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा ,नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन खेल स्टेडियम पहुंचेंगे। क्रिकेट खिलाड़ी खिलाड़ी असर खान शेहवार खान ,रवि गुरनानी आदि ने विधायक कप क्रिकेट ट्राफी को सफ़ल बनाए जाने का अनुरोध किया है।