डिंडौरी में रविवार को मकर संक्रांति के दिन भी नर्मदा नदी के घाट पर सफाई अभियान जारी रहा। इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चों ने भी शिरकत की। यहीं नहीं एक दिव्यांग युवक ने भी अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को नर्मदा तट को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, रविवार को मैया अभियान के 6वें सप्ताह में स्थानीय लोगों के साथ दिव्यांग मोहम्मद शाहिद खान भी नर्मदा सफाई अभियान में उतर गए। बैसाखी के सहारे कचरा समेटना हो यह फिर पेड़ को सवारने का काम हो जितना सम्भव होता है शाहिद करते हैं। उनका कहना है कि नर्मदा का पानी हम पीते हैं स्नान करते हैं तो उसकी साफ सफाई, सुंदरता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हमारी होनी चाहिए। इस कोई धर्म, जाति, समाज का बंधन नहीं है। सब आए और मिलकर नर्मदा की सफाई करें, नर्मदा तट पर पेड़ पौधे लगाए। ताकि नर्मदा साफ, स्वच्छ, सुंदर, अविरल बहती रहे नर्मदा जीवनदायिनी है इसलिए अब यह अभियान बंद नहीं होना चाहिए।
इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश