रिपोर्टर अशीष दुबे
मैहर तहसील की ग्राम पंचायत जीतनगर में कोटेदार द्वारा राशन वितरण पर की जा रही लापरवाही की शिकायत ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी से की थी, ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य ने पत्र लिखकर मैहर एसडीएम को यथा स्थिति से अवगत कराया जिस पर जांच करने कनिष्ठ पूर्ति अधिकारी दीपक परमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि कोटेदार शाकिब अली के द्वारा ग्रामीणों को राशन नहीं वितरित किया गया कोटेदार की लापरवाही को लेकर जांच अधिकारी ने कोटेदार के समझ ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा बना लिया है,और आगे की कार्यवाही के लिए अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित करने की बात कही!