विद्या शंकर ठाकुर ,ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़, सुपौल बिहार।
आपको बता दें पोस्ट कोई और नहीं बिहार के सुपौल जिला पुलिस के द्वारा पोस्ट वायरल किया गया है पोस्ट में सही रूप से नजर आ रहा है कि पोस्ट बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा निर्गत कराया गया है पोस्ट में अस्पष्ट दर्शाया गया है कि घर या दुकान में हो रही हो चोरी 112 नंबर
मिलाना उसी वक्त है जरूरी इससे प्रतीत होता है कि बिहार सरकार के गृह विभाग सक्रिय नजर आ दिख रहे हैं क्योंकि आए दिन बिहार में छोटी एवं बड़ी घटनाएं बढ़ती ही जा रही है इस हालात को देखते हुए अब बिहार के पुलिस भी सक्रिय नजर आ रहे हैं एवं सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक यह मैसेज पहुंचा रहे हैं कि बिहार पुलिस आपके साथ है छोटी एवं बड़ी परेशानी में भी आप 112 नंबर डायल करके अपनी परेशानी बिहार पुलिस के निकट रख सकते हैं जिससे कि आपके परेशानियों का तुरंत निदान हो पाए खास करके बात करें तो सुपौल पुलिस ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल करके अपने फर्ज का निर्वाहन किया है एवं सुपौल पुलिस ने लोगों के बीच यह मैसेज फैलाया है कि बिहार पुलिस उनके साथ खड़ी है।