श्योपुर, अगस्त 2021 में आई बाढ़ से प्रभावित हुए बतीसा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए भारतीय किसान यूनियन चढूनी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर बड़ौदा पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है इस दौरान पीड़ितों द्वारा शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़े जाने की मांग की राधेश्याम मीणा ने बताया कि 3 अगस्त 2021 को अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ के बाद बाढ़ आपदा आरबीसी के अंतर्गत 95000 की सहायता राशि प्राप्त हुई है ऐसे में बाढ़ प्रभावित हुआ अन्य प्रभावितों को जिले के अधिकारियों द्वारा मनमाने गलत तरीके से प्रधानमंत्री योजना से अपात्र घोषित कर सूची से नाम हटा दिया इस दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया गया इसकी जांच करने की भी मांग की
श्योपुर, से ब्यूरो चीफ जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट