प्लैटिनम हैवी डीयुटी सीमेंट कंपनी के तत्वधान में 18/1/2023 बुधवार को निशुल्क आंख की जांच कर दवाइयां, शुगर ,बी पी ,ब्लड जांच, ऑक्सीजन लेवल सहित अन्य निशुल्क जांच शिविर में आयोजित किया गया !
शिविर का उद्घाटन कोसेलाव के जनप्रतिनिधि हनुमान भाटी जी एवं प्लेटिनम हैवी डीयुटी सीमेंट के क्लस्टर हेड सौरभ सिंधवी जी, सेल्स प्रमोटर प्रकाश जी प्रजापत, सेल्स अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह जी, टेक्निकल ऑफिसर निहिर साकरिया, टेक्निकल प्रकाश चौहान, एवं महालक्ष्मी आयुष चिकित्सालय के डॉ रूप सिंह राजपुरोहित एवं मनीष सीरवी , हकमाराम जी सीरवी डीलर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्लैटिनम हैवी डीयुटी सीमेन्ट के क्लस्टर हेड सौरभ सिंधवी जी ने कहा कि हमारी कंपनी प्लैटिनम हैवी डीयुटी सीमेन्ट की ओर से आमजन के साथ मिस्त्री, बेलदार , कंपनी के डीलरों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर पूरे राजस्थान में जगह-जगह निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जा रहे हैं | इसी कड़ी में कोसेलाव क्षेत्र में भी आम जन के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है जिसका सैकड़ो लोगों ने लाभ लिया हैं |
स्थानीय डीलर महालक्ष्मी ट्रेडर्स मनीष सीरवी जी, हुकमाराम जी सीरवी ने बताया कि प्लैटिनम हैवी डीयुटी सीमेंट कंपनी की ओर से आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 120 से ज्यादा लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच जैसे – आंखों की जांच, बी पी की जांच, शुगर जांच, ब्लड ग्रुप जांच, ऑक्सीजन लेवल की जांच, की गई |
प्लैटिनम हैवी डीयुटी सीमेंट द्वारा आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का स्थानीय आमजन के साथ ठेकेदार और मिस्त्री बेलदार भाइयों ने लाभ उठाते हुए शिविर आयोजित करने के लिए प्लैटिनम हैवी डीयुटी सीमेंट कंपनी की बहुत सराहना की इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक व्यापारी मौजूद रहे|
इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्ट भरत गेहलोत कोसेलाव