रीवा के एक कांड़कारी फ़ौजी ने किया सेना को शर्मसार
सेना से प्राप्त ट्रेनिंग का दिखाया रुतबा
किसानों की जमीन कर ली हाई जैक
रीवा मे आतंक का पर्याय बना फ़ौजी
आधी रात किया बड़ा कांड
हड़प ली पड़ोसियों की भूमि
रीवा जिले मे राजस्व विभाग ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा कर ही दी है लेकिन गजब की बात यह है की सेना का जवान भी अपनी मर्यादा लांघ रहा है l मामला रीवा शहर से लगे ग्राम कोस्टा का है l जहाँ फ़ौजी ने रातों रात दूसरे की भूमियों पर पत्थर गाड़ कर फिनिशिंग कर ली l हैरानी की बात ये है की आखिर फ़ौजी ने इतने बड़े रकवे मे रातों रात पत्थर गढ़वा के सरहद भी बना ली है l ग्राम कोस्टा की आराजी खसरा क्रमांक 1096/1/1/1, 1114/1/1, 1085/2, 1086/2 इन समस्त भूमियों के भूमि स्वामी सह खातेदार बसंतराम, बैजनाथ, सोनवती, बृजेश वा अवध प्रसाद हैं लेकिन पड़ोस मे रहनेवाले फ़ौजी विजय कुमार तिवारी उर्फ़ मिंटू पिता रामपाल तिवारी द्वारा खाश्तेदारों को बिना सूचित किये बगैर किसी कानूनी कार्यवाही के उपरोक्त लोगों की भूमि पर कंकरीट कर पत्थर गड़वा के मनगढन्त सरहद बना ली है l मौके पर भूमिस्वामी मना करने गए तो फ़ौजी ने तान दी पिस्टल मजबूर भूमि स्वामी डर कर वापस आ गए वा कानूनी कार्यवाहीयां कर रहे हैं|
कोस्टा मे सक्रिय है बड़ा भू माफिया
शहर से लगें उत्कृष्ट गांव होने की वजह से यहां की भूमि की क़ीमत आसमान छू रही है इसलिए यहां कई भू माफिया गैंग सक्रिय हैं दादा ने बेची भूमि पोते ने उखाड़े पत्थर तथाकथित फ़ौजी के दादा द्वारिका प्रसाद ने उक्त भूमियाँ बिक्री कर दी थीं लेकिन फ़ौजी पोते ने मुकदमा लगवाकर रजिस्ट्री सुदा भूमियों की पुरानी सीमा समाप्त कर स्वयं से नई सीमा का निर्माण कर लिया पूर्व मे भी फ़ौजी कर चुका है काण्ड पूर्व मे भी आराजी खसरा क्रमांक 1095/1क /1, 1095/1क /2 जो की फ़ौजी की भूमि नहीं है लेकिन फ़ौजी ने जबरन कब्जा कर बेच भी डाली उक्त भूमि के भूमिस्वामी भी न्यायालय मे मुकदमा दर्ज कर अदालत के चक्कर क़ाट रहे हैं l
पुलिस भी करती है फ़ौजी की मदद
फ़ौजी ज़ब आतंक से नहीं जीत पाता तब वह फ़ौज की वर्दी पहन कर 25 लाख की कार मे बैठकर पुलिस के पास चला जाता है और फिर पुलिस फ़ौजी को देश की धरोहर समझ कर उसकी सहायता मे ततपर हो जाती है पडोसी रामानुज तिवारी की भी ह्ड़पी भूमि फ़ौजी अपने ओहदे रसूख वा पिस्टल के दम पर बगल के गरीब परिवार की भूमि मे जबरन पक्की बॉउंड्री बनवा ली है l वा कई मरतबे पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की है तथा फर्जी मुकदमे भी लगवा चुका है
फ़ौजी है अकूत संपत्ति का मालिक
फ़ौजी विजय तिवारी के पास अपार धन सम्पदा भी है फ़ौजी 25 लाख की गाडी मे चलता है तथा 10 लाख का फोन वा महगी घडिया भी पहनता है वा जर्मन पिस्टल भी लेकर चलता है फ़ौजी के आतंक से ग्रामवासी भयभीत हैं l यदि प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन हो सकती है बड़ी वारदात
नाम रिपोर्टर राजीव तिवारी