रिपोर्ट:-उपेंद्र कुमार गौतम
रायसेन ऑउट सोर्स बिजली कर्मचारियों ने कलेक्टर अरविंद दुबे को सौंपा ज्ञापन, बिजली कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य समस्या मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारी
रायसेन। गुरुवार को सुबह मध्य प्रदेश बिजली अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ और बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन सहित मध्य प्रदेश क्षेत्र विद्युत कर्मचारी संगठन आउटसोर्स कर्मचारी संगठन ने सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है ।अभी बिजली कर्मचारियों ने एकजुट होकर सामूहिक हड़ताल कर निर्णय लिया है। उन्होंने कलेक्टर अरविंद दुबे को गुरुवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है ।दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल को भी ज्ञापन भेजा है ।ज्ञापन में मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ एवं मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ सहित 30 को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा पत्र क्रमांक 77 दिनांक 3 जनवरी 2023 को आरक्षक द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से आंदोलन किया जा रहा है। जिसको समर्थन प्राप्त है 5 जनवरी 20 को सभी प्रमुख ने सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में चर्चा की और निष्कर्ष निकाला कि अधिकतर मांगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी करें ।सीएम द्वारा के बाद इंदौर में प्रवासी भारतीय एवं मीट को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने एक पखवाड़े के अंदर चर्चा करने और सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था ।लेकिन बाद में किए गए वादे से मुकर गए फिर भी सीएम के निर्णय को ध्यान में रखते हुए आंदोलन वापस लेने का अनुरोध किया गया था। 48 घंटे की गहन चर्चा के बाद सभी संगठनों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।इसके बाद रात्रि 9.40 बजे से सूचना मिली ।लेकिन बड़े खेद का विषय है कि 11 दिन गुजर जाने के बाद भी मुख्यमंत्रीचौहान ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया है। जिससे मजबूर होकर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेश पर निर्णय वापस ले लिया गया। 20 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ चर्चा मांगों का नहीं किया जाता है तो 21 जनवरी शनिवार 2023 से अनिश्चित काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी।